फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ट्रांसफार्मर के वर्कशाप में लगी भीषण आग, उठ रही हैं लपटें, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर

Mon, 31 Oct 2022 04:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

टीएसएल कंपनी के सामने स्थित विद्युत विभाग की कार्यशाला में सोमवार सुबह ट्रांसफार्मर के स्क्रैप से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। वहां मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते इसके पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
1 of 8
Prayagraj News : नैनी स्थित ट्रांसफार्मर के वर्कशाप में लगी भीषण आग। - फोटो : प्रयागराज
टीएसएल कंपनी के सामने स्थित विद्युत कार्यशाला में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। ट्रांसफार्मर के स्क्रैप में लगी आग को बुझाने में फायर कर्मियों को 12 घंटे मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियां व फॉग के दो कंटेनरों का प्रयोग किया गया। जेसीबी की मदद से देर शाम तक स्क्रैप हटाकर आग बुझाने का काम चलता रहा। 



विज्ञापन

2 of 8
Prayagraj News : नैनी स्थित ट्रांसफार्मर के वर्कशाप में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।
टीएसएल कंपनी के सामने स्थित विद्युत विभाग की कार्यशाला में सोमवार सुबह ट्रांसफार्मर के स्क्रैप से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। वहां मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते इसके पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों के साथ पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। पहले तो कर्मचारियों ने फायर उपकरणों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन स्क्रैप में तेल होने के कारण आग बढ़ती गई। थोड़ी देर में दो गोदामों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग के साथ आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार बन गया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

3 of 8
नैनी में ट्रांसफार्मर के वर्कशाप में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती जा रही थी। इसके बाद सिविल लाइंस, एनटीपीसी शंकरगढ़ व सीओडी छिवकी से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाई गईं। पानी के साथ फॉग का छिड़काव कर उठती लपटों को शांत किया गया। इसके बाद भी स्क्रैप से धुएं के गुबार के साथ रह-रहकर आग की लपटें उठने लगती। यह देखकर जेसीबी मंगाई और और स्क्रैप को फैलाकर आग को काबू किया जाने लगा। पूरी तरह से आग को काबू पाने में 12 घंटे व फायर ब्रिगेड के 14 टैंकर लग गए।

4 of 8
नैनी में ट्रांसफार्मर के वर्कशाप में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
देर शाम आग पर काबू पाया गया तो लोगों ने राहत की सांस ली। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के साथ एसडीएम करछना भी मौके पर पहुंचे। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका। प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। अधिशासी अभियंता वर्कशॉप दिनेश सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका। हो सकता है पीछे कालोनी में रह रहे लोगों द्वारा छोड़े गए पटाखे या शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो। स्क्रैप में आग लगने से अधिक नुकसान नहीं हुआ है।  
विज्ञापन

वर्कशॉप के पास रखा था ज्वलनशील तेल 
वर्कशॉप के पास ही ट्रांसफार्मर में डाले जाने वाले ज्वलनशील तेल का ड्रम रखा था। यदि समय रहते आग की लपटों पर काबू नहीं पाया गया होता तो शायद बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के साथ धमाके भी शुरू हो गए, यह देखकर वहां मौजूद कर्मचारी दहशत में आ गए। स्क्रैप में तेल से डूबे कागज लिपटें होने के कारण आग बड़ी तेजी से बढ़ती गई। आग की लपटों को बढ़ता देख पीछे स्थित स्टोर से कर्मचारियों ने सामान हटा लिया था। 
विज्ञापन

 आसपास क्षेत्रों में दिखा धुआं का गुबार  
ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में आग लगने के बाद आसपास के दो किलामीटर में आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। वर्कशॉप से देर शाम तक धुआं उठता रहा। तेज जलने की दुर्गंध भी क्षेत्र में फैली रही। आसपास रहने वाले दुकानदारों व वहां से गुजरने वाले लोगों को धुएं के कारण आंख में जलन होने लगी।  
विज्ञापन

7 of 8
Prayagraj News : आग पर काबू करने का प्रयास करते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
दो बार पहले भी लग चुकी है आग 
ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में सोमवार को आग की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी एक-एक बार वर्कशॉप व स्टोर में आग लग चुकी है। उस दौरान भी लगी आग को बुझाने में फायर कर्मियों को कई घंटे मशक्कत करनी पड़ी थी। एक्सईएन दिनेश सिंह ने बताया कि उन्हें इसके पहले यहां लगी आग की कोई जानकारी नहीं है। वह डेढ़ साल पहले ही यहां आए हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
Prayagraj News : आग बुझाने का प्रयास करते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
10 से 100 केवीए के ट्रांसफार्मर की होती है मरम्मत 
विद्युत कार्यशाला नैनी में दस से सौ केवीए के ट्रांसफार्मर की मरम्मत होती है। यहां से पूरे जिले में ट्रांसफार्मर की सप्लाई की जाती है। वर्कशॉप में आग लगने के कारण एक सप्ताह तक यहां पर काम नहीं शुरू हो सकेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें