फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में तैनात महिला कर्मचारी से छेड़खानी, केस

Tue, 19 Mar 2019 12:49 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में तैनात महिला कर्मचारी से छेड़खानी की गई। यही नहीं उसकी बहन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील मैसेज भी भेजे गए। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर छेड़खानी, धमकाने समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कलेक्ट्रेट कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


स्टैनली रोड निवासी महिला कलेक्ट्रेट में तैनात है। पुलिस को दी गई तहरीर में उसकी मां ने बताया कि जिस कार्यालय में उसकी बेटी तैनात है, वहीं सौरभ श्रीवास्तव नाम का भी एक कर्मचारी है। आरोप है कि वह पिछले साल भर से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। वह उससे अश्लील बातें करता है।

कई बार मना करने के बावजूद वह नहीं माना। साथ ही उनकी छोटी बेटी को भी परेशान करने लगा। आरोप है कि उसने छोटी बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील मैसेज भेजे। विरोध करने पर बेटियों के साथ ही उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़खानी, धमकाने के साथ ही आईटी एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें