फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : एसआरएन अस्पताल में महिला कर्मचारी की प्रसव के दौरान मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Sat, 28 Oct 2023 04:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शशिकला एसआरएन में ही नर्स थी। प्रसव के लिए उसको एसआरएन में ही भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उसकी शशिकला की प्लेटलेट्स लगातार गिर रही थी। जिसके कारण उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में प्रसव के दौरान एक महिला कर्मचारी की मौत हो गई। महिला एसआरएन में ही नर्स थी। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में डॉक्टरों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल इस संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन

 


शशिकला एसआरएन में ही नर्स थी। प्रसव के लिए उसको एसआरएन में ही भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उसकी शशिकला की प्लेटलेट्स लगातार गिर रही थी। जिसके कारण उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में अस्पताल के कर्मचारी जुट गए और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों और परिजनों क समझा बुझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल थाने में तहरीर नहीं दी गई है। 


चिकित्सकों के मुताबिक शशिकला को पांच दिन पहले एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई थी। दो दिन पहले आपरेशन से उसने बच्चे को जन्म दिया। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। इसके बाद नर्स की हालत खराब होने लगी। परिजन उसको यहां से लेकर चले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां भी आराम न मिलने पर फिर लेकर उसे एसआरएन अस्पताल पहुंचे। यहां शनिवार को सुबह उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें