फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित आवेदनों की दो दिन में करें फीडिंग

विज्ञापन
Feeding of pending applications in two days - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
लंबित आवेदनों की दो दिन में करें फीडिंग
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में अस्थाई गो शालाओं का निर्माण पूरा करने को डीएम ने दी हफ्ते भर की मोहलत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। डीएम ने सभी बीडीओ एवं एबीएसए तथा प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कन्या सुमंगला योजना के लंबित आवेदनों को सत्यापित कर उनकी फीडिंग सूची जिला प्रोवेशन अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। चेताया कि दो दिन के अंदर यदि सत्यापन की सूची नहीं उपलब्ध कराई तो संबंधित अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा करते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों को कूड़ा घर के निर्माण का निर्देश दिया। हिदायत दी कि सड़क किनारे कूड़ा नहीं रहना चाहिए। उन्होंने प्रतिबंधित पॉलीथीन का चलन रोकने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन अस्थाई गो आश्रय स्थलों का जल्द से जल्द काम पूरा कर क्रियाशील कराने का निर्देश दिया। हिदायत दी कि हफ्ते भर के अंदर अस्थाई गो आश्रय स्थल क्रियाशील नहीं होने पर संबंधित खंड विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेताया कि कहीं भी कोई गोवंश खुले में घूमते नहीं मिलना चाहिए। बैठक में सीडीओ इंद्रसेन सिंह, एडीएम मनोज, सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रवींद्र जायसवाल, डीएसटीओ श्रवण कुमार सिंह, सभी एसडीएम, बीडीओ, एबीएसए आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें