फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटी की चारों सीरीज की उत्तरमाला जारी

विज्ञापन
UPTET: answer key released of all four series
विज्ञापन
परीक्षार्थी 17 जनवरी तक दाखिल कर सकते हैं आपत्तियां
विज्ञापन

प्रयागराज। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने आठ जनवरी को हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की उत्तरमाला जारी कर दी है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से मंगलवार को दोपहर बाद वेबसाइट http://updeled.gov.in पर उत्तर कुंजी जारी कर दी गई। परीक्षा नियामक की ओर से उत्तर कुंजी जारी करने के साथ स्पष्ट कर दिया गया है कि परीक्षार्थी 17 जनवरी तक अपनी आपत्तियां वेबसाइट updeled.gov.in पर दाखिल कर सकते हैं। 28 जनवरी तक परीक्षार्थियों की आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद सात फरवरी को यूपीटीईटी का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से चारों सीरीज के सभी 150 प्रश्नों के उत्तर जारी किए गए हैं।
गलत आपत्ति पर जब्त होगा ऑनलाइन शुल्क
परीक्षार्थी परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की वेबसाइट पर जारी उत्तरमाला देखकर आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को उत्तरमाला के खिलाफ आपत्ति दाखिल करने के लिए प्रति प्रश्न 500 रुपये का ऑनलाइन शुल्क भुगतान करना होगा। बिना शुल्क के आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। सचिव परीक्षा नियामक ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थी की आपत्ति सही पाई जाने की स्थिति में ऑनलाइन शुल्क वापस कर दिया जाएगा, जबकि आपत्ति गलत पाए जाने की स्थिति में शुल्क जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि किसी परीक्षार्थी को प्रश्नों को लेकर आपत्ति है तो उसे साक्ष्य के साथ शुल्क जमा करना होगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन मिली आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों से कराने के बाद 31 जनवरी तक अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अंतिम उत्तर कुंजी के बारे में किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

किसी प्रकार का साक्ष्य, अभिलेख वेबसाइट पर अपलोड न करें
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए किसी प्रकार के साक्ष्य, अभिलेख वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थी आपत्ति के साक्ष्य के रूप में बुक रिफरेंस का नाम प्रश्न के सामने रिमार्क विकल्प पर अंकित कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें