फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पारिवारिक विवाद से तंग आकर अधेड़ पेड़ पर फंदे से झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायममरेज क्षेत्र के मसाढ़ी गांव में मंगलवार की रात पारिवारिक कलह से परेशान एक अधेड़ ने पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। बुधवार सुबह ग्रामीणों की नजर जब पेड़ से लटकते शव पर पड़ी तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मसाढ़ी निवासी मजीद अहमद (65) गांव के पास सैलून चलाते थे। बताया गया कि उनके बहू–बेटे के बीच लंबे समय से पारिवारिक कलह चल रहा था। इसी तनाव और मानसिक दबाव से परेशान होकर मजीद का घर में रहना मुश्किल होता जा रहा था। मंगलवार की देर रात वह घर से चुपचाप निकल गए और गांव के बाहर स्थित एक बगीचे में पहुंचे, जहां आम के पेड़ की डाल पर रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें