चौक से जानसेनगंज तक घरों में ही रहे लोग
घनी आबादी वाले चौक से जानसेनगंज, घंटाघर, जीरोरोड आदि बाजारों में दिन में एक बजे तक दूर-दूर तक सन्नाटा पसरा रहा। तमाम घरों की छत से ही लोग सड़कों पर पसरा सन्नाटा देखते रहे। दूध और ब्रेड लेने लोगों को पुलिस ने आज नहीं रोका। कोतवाली के पास कई लोग बाइक से निकले तो पुलिस ने जरूर उन्हें रोक लिया। पूछताछ करने के बाद मालूम पड़ कि कोई दवा लेने के लिए निकला है तो कोई सब्जी। लोकनाथ, कटरा आदि बाजार में भी चहल कदमी आज काफी कम रही। गलियों में कई जनरल स्टोर के दुकानदार चुपचाप सामान बेचते नजर आए। रामबाग, कोठापार्चा, सुभाष चौराहे पर कुछ युवक बेवजह बाइक लेकर निकले तो पुलिस ने उन्हें वापस कर दिया।
prayagraj news : सुभाष चौराहे से सिविल लाइन्स रोडवेज तक पसरा सन्नाटा।
- फोटो : prayagraj