फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से पिता की मौत के बाद बेटे ने जहर खाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 17 Dec 2020 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मऊआइमा के गदियानीपुर गांव में मंगलवार को पिता की मौत की खबर सुनकर बेटे को इतना गहरा धक्का लगा कि उसने जहर खा लिया। अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बुधवार को उसकी मंौत हो गई। दो दिन में दो मौतों से परिवार में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन

 
 मऊआइमा के गदियानी  गांव निवासी कल्लू केसरवानी (50) की परचून की दुकान है। मंगलवार को वह दुकान पर बैठे थे। अचानक उनके सीने में दर्द उठा। घर वाले पास के डॉक्टर के पास ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने शहर भेज दिया।

रास्ते में उनकी मौत हो गई। निधन की खबर सुनते ही उनका 16 साल का बेटा सोहू बेहद दुखी हुआ और जोर-जोर से रोने लगा। घर वालों ने चुप कराने की कोशिश की तो अपने कमरे में गया और जहर खा लिया। उसके मुंह से झाग निकलने लगा तो घर वालों के होश उड़ गए। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार को उसकी भी मौत हो गई। दो दिन में दो मौतों से परिवार में हाहाकार मच गया। गांव में भी सब दुखी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें