फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लैब अटेंडेंट की हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
सलोरी में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के लैब अटेंडेंट व अधिवक्ता सतीश श्रीवास्तव की हत्या के आरोप में अपर शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्रा और उसके बेटे नृपेंद्र नाथ मिश्रा को बेली अस्पताल के गेट से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में देवेंद्र ने बताया कि सतीश से नजूल की संपत्ति पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वह नृपेंद्र और अन्य लोगों के साथ जमीन पर कब्जे की नीयत से बाउंड्री फांदकर अंदर गया। वहां सतीश की पिटाई के बाद अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसे गोली मार दी। बेली अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कर्नलगंज पुलिस ने शुक्रवार को देवेंद्र और नृपेंद्र को अस्पताल के गेट से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से लाइसेंसी रिवॉल्वर, एक खोखा और पांच कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी में ऑर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपियों को जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हत्या से एक दिन पहले मारपीट का वीडियो वायरल
सतीश की हत्या से एक दिन पहले का करीब डेढ़ मिनट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होती दिख रही है। वीडियो में सतीश की पत्नी वर्षा, देवेंद्र और कुछ अन्य लोग नजर आ रहे हैं। मौके पर ईश्वर शरण चौकी प्रभारी विनय यादव और उनका हमराही भी दिखाई दे रहे हैं। सतीश की पत्नी पहले ही आरोप लगा चुकी हैं कि पुलिस की मौजूदगी में पति को गोली मारी गई थी। वीडियो सामने आने पर पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश, मोबाइल फोन बंद
हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने कई आरोपियों की पहचान कर ली है, लेकिन उनके मोबाइल फोन बंद होने से लोकेशन नहीं मिल पा रही है। जांच में सामने आया कि वारदात में शामिल कुछ आरोपी शहर से बाहर भाग गए हैं। ऐसे में पुलिस ने फरार आरोपियों के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। कर्नलगंज पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बेटी लगा रही इंसाफ की गुहार
सतीश की बेटी वैशाली सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर पिता के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही है। उसने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो साझा कर दर्द बयां किया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, दिसंबर 2025 में हुई मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर भी चर्चा हो रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने सलोरी स्थित विवादित जमीन की नए सिरे से जांच कराने की बात कही है।

सतीश की हत्या के आरोप में देवेंद्र और उसके बेटे नृपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवॉल्वर, एक खोखा और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। - सागर जैन, डीसीपी नगर




तीन घंटे हंगामे के बाद हुआ अंतिम संस्कार


पांच लाख मुआवजा, विधवा पेंशन समेत अन्य मांगों का दिया गया आश्वासन
प्रयागराज। परिजन शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर सलोरी स्थित घर पहुंचे लेकिन मुआवजे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
सतीश की पत्नी वर्षा और परिवार के अन्य सदस्य अपनी मांगों पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के दौरान परिजनों ने एक करोड़ रुपये मुआवजा, दोनों बेटियों को सरकारी नौकरी, परिवार को आजीवन सुरक्षा देने और आरोपी का घर गिराने की मांग की।
सूचना पर परिजनों को समझाने और अंतिम संस्कार कराने के लिए एसीपी कर्नलगंज विवेक यादव, एसीपी झूंसी अरुण पाराशर, एसडीएम अंकित वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
बातचीत के बाद पांच लाख मुआवजा, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन, शस्त्र लाइसेंस, सुरक्षा उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगों का आश्वासन दिया गया। इसके बाद देर शाम रसूलाबाद घाट पर छोटी बेटी वैशाली ने अंतिम संस्कार किया। ब्यूरो
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें