फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फतेहपुर कायस्थान की टीम बनी फुटबॉल की जिला चैंपियन

Sat, 01 Aug 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मंसूराबाद क्षेत्र के उच्च प्रा​थमिक विद्यालय फतेहपुर कायस्थान की फुटबॉल टीम की छात्राएं अपने ​श
विज्ञापन
जूनियर हाई स्कूल एलनगंज में आयोजित जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर कायस्थान की टीम ने विकासखंड सोराम को 3-2 से पराजित कर चैंपियन बनी। रोमांचक मुकाबले में फतेहपुर कायस्थान के खिलाड़ियों ने तीन गोल किए, जबकि विकासखंड सोराम की टीम 2 गोल ही कर सकी। टीम के विजयी होने पर शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर कायस्थान के शिक्षकों का यह अहम योगदान का नतीजा है कि बच्चों ने जनपद स्तर पर अपना परचम लहराया। टीम में शामिल नैंसी, आकांक्षा, सुनैना, सुहानी, श्वेता, लाडो, काजल, वैष्णवी, काजल कुमारी, वंदना, आकांक्षा, शिवानी शामिल रहीं। इस मौके पर राजेश शुक्ल, विनीत सिंह, किरन, ऋतु यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक उदय नारायण मिश्र, पुष्पा यादव, सुषमा त्रिपाठी आदि ने प्रतिभागी बच्चों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें