96 हजार का आधार लिंक नहीं, सम्मान निधि से होंगे वंचित
सम्मान निधि पाने वाले किसानों के डाटा दो स्तर पर ऑनलाइन किए जा रहे हैं। इस योजना का लाभ पाने वाले किसानों को अपने बैंक खाता को आधार से लिंक कराना है। ऐसे 96 हजार किसान चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने आधार लिंक नहीं कराया है। अब इन्हें सम्मान निधि से वंचित होना पड़ेगा। इसके अलावा सम्मान निधि पाने वालों के लिए ई-केवाईसी भी अनिवार्य है। अभी तक करीब साढ़े तीन लाख किसानों ने ही ई-केवाईसी कराया है। जबकि, 31 मई को पहली किस्त आने की उम्मीद है। इस तरह करीब तीन लाख किसानों के इससे वंचित होने का खतरा बन गया है। उप निदेशक का कहना है कि ई-केवाईसी कराने वालों को ही सम्मान निधि की किस्त जारी की जाएगी।