फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मकानों को तोड़े जाने के विरोध में किसान यूनियन ने बुलाई महापंचायत, पीडीए का घेराव कर नारेबाजी की

Thu, 02 Nov 2023 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

किसानों की मांग है कि महाकुंभ के मद्देनजर नैनी इलाके के अरैल में बड़ी संख्या में मकानों को तोड़ा जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले न इसकी चर्चा हुई थी न ही नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन
पीडीए का घेराव करते किसान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन भारत के तत्वावधान में बड़ी संख्या में किसानों ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का घेराव किया। सैकड़ों ट्रैक्टर और अन्य वाहनों पर सवार होकर किसान पत्थर गिरजाघर पर पहुंचे। यहां से हाथ में संगठन का झंडा लेकर पीडीए दफ्तर पहुंचे। यहां पर जमकर नारेबाजी की गई। 

विज्ञापन






विज्ञापन







किसानों की मांग है कि महाकुंभ के मद्देनजर नैनी इलाके के अरैल में बड़ी संख्या में मकानों को तोड़ा जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले न इसकी चर्चा हुई थी न ही नोटिस दिया गया था। अचानक सरकार तानाशाहीपूर्ण तरीके से मकानों को जमींदोज कर रही है। इससे हजारों परिवार बेघर हो रहे हैं। संगठन के यमुनापार प्रभारी सूरजपाल सिंह मौर्य ने कहा कि पीडीए मनमानी तरीके से मकानों को तोड़कर गरीबों, असहायों और किसानों को बेघर करने का कार्य कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें