फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : रास्ते के विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर किसान की हत्या, आरोपी घर छोड़कर फरार

Wed, 27 Sep 2023 07:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जमुआ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर लालचंद दुबे और हरिश्चंद्र दुब के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। कई बार मारपीट की घटना पहले भी हो चुकी है। बुधवार की शाम को दोनों पक्ष फिर आमने सामने हो गए।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर किसान की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट में किसान का भतीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


जमुआ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर लालचंद दुबे और हरिश्चंद्र दुब के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। कई बार मारपीट की घटना पहले भी हो चुकी है। बुधवार की शाम को दोनों पक्ष फिर आमने सामने हो गए। कहासुनी के बाद लाठी चलने लगे। हरिश्चंद्र के पक्ष के लोगों ने लालचंद्र को बुरी तरह से पीट दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। मारपीट में उनके भतीजे को भी गंभीर चोटें आई हैं। 

परिजन लालचंद्र को लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में लालचंद्र की सांसें थम गईं। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। कई जगह पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें