फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बोलन तालाब में कमलगट्टा निकालने गए किसान की डूबने से मौत

Wed, 01 Jul 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजा खास के बोलन तालाब में मंगलवार शाम को कमलगट्टा निकालने गए किसान की डूबने की मौत हो गई। वह इस कदर तालाब में फंस गया कि वहां से निकल नहीं सका। काफी प्रयास के बाद ड्रोन की मदद से पुलिस ने रात 10 बजे शव को तालाब से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेजा खास के जय किशुन पटेल उर्फ टमाटर (45) खेती करते थे। वह मंगलवार शाम को बोलन तालाब में कमलगट्टा निकालने के गए थे। इस दाैरान कमलगट्टा निकालकर बोरी में भरा ही था कि अचानक वह गहरे पानी में उगे घास में फंस गए।
करीब घंटे भर बाद भी वे घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू हो गई। इस बीच स्थानीय लोगों ने तालाब को खंगालना शुरू किया लेकिन पता नहीं चला। मौके पर पहुंचे मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने ड्रोन की मदद से खोजबीन शुरू कराई तो तालाब में कमलगट्टे से भरी बोरी वे दिखाई दिए। जय किशुन की बड़ी बेटी की दो माह पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें