फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Wed, 01 Jul 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में मंगलवार को सोरांव बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश मिश्र, महामंत्री राम प्यारे गौतम एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र नारायण तिवारी समेत समस्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र ने कहा कि सोरांव के अधिवक्ताओं के लिए हर संभव मदद के साथ उनके विकास के लिए वचनबद्ध हूं। सोरांव के अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी और कानून से जुड़ी किताबों के साथ अन्य सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। अध्यक्ष राजेश मिश्र ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस दाैरान पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, सोरांव के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख आलोक पांडेय आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें