फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: भाजपा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़

Fri, 27 Sep 2024 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भाजपा से दो बार विधायक रह चुके उदयभान करवरिया की पत्नी नीलम करवरिया ने मेजा विधानसभा सीट से 2017 में जीत दर्ज की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें सपा से हार का सामना करना पड़ा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शहर के कल्याणी में उनके आवास पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा हो गई है। शनिवार को सुबह दस बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। 
विज्ञापन
नीलम करवरिया, पूर्व विधायक। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा विधानसभा सीट से 2017 में भाजपा विधायक रहीं नीलम करवरिया का देर रात करीब एक बजे निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें लिवर सिरोसिस की बीमारी थी। हैदराबाद के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। कुछ दिनों पहले उनकी हालत गंभीर हो गई थी। नीलम करवरिया के निधन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दुख जताया है। 

विज्ञापन












हालत नाजुक होने पर बृहस्पतिवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रख दिया गया था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। देर रात अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके आवास पर पंहुचने लगे। उनकी दो बेटियां समृद्धि व साक्षी करवरिया और एक बेटा सक्षम हैं। पूर्व विधायक के प्रतिनिधि जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि हैदराबाद से बाबतपुर बनारस एयरपोर्ट पर 12.30 बजे तक परिजन शव को लेकर पहुंचेंगे। वहां से प्रयागराज कल्याणी देवी उनके आवास पर  लाया जाएगा।

विज्ञापन

पूर्व विधायक नीलम करवरिया का शव कल्याणी देवी पहुंचने पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
मेजा लाया गया नीलम का शव

मेजा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का शव शाम को करीब साढ़े चार बजे उनके मेजा लखनपुर आवास पर लाया गया। यहां उनके समर्थकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भारी संख्या में लोग जुटे रहे। भीड़ की वजह से इलाहाबाद मिर्जापुर राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। काफी देर तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम होने के बाद शव को शहर के कल्याणी देवी स्थित आवास पर लाया गया। यहां पर समर्थकों की भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 



 
विज्ञापन

पूर्व विधायक नीलम करवरिया को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
नीलम ने 2017 में दर्ज की थी जीत

सन 2017 में मेजा विधानसभा में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहीं नीलम करवरिया ने 67807 मत हासिल करके अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी रामसेवक सिंह पटेल को 19843 मतों से पराजित किया था। रामसेवक सिंह पटेल को 47964 मत मिले थे। उसके बाद सन 2022 में हुए चुनाव में नीलम करवरिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में सपा प्रत्याशी संदीप पटेल ने नीलम करवरिया को पराजित कर दिया। फिर भी नीलम करवरिया क्षेत्र में हर एक के सुख-दुख में साथ रहीं ।











सन 2022 के चुनाव में नीलम करवरिया को 75116 मत मिले थे, जबकि संदीप पटेल 78555 मत हासिल कर मेजा के विधायक बन गए थे। इस चुनाव में नीलम करवरिया को 3439 मत से हार का मुंह देखना पड़ा था। मेजा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया ने 2017 में चुनाव लड़ने के पहले मेजा विधानसभा के लखनपुर गांव में नौ विश्वा जमीन में अपना घर बनाकर लोगों की समस्याओं को सुनना और  निस्तारण करना शुरू कर दिया था। नीलम करवरिया की कार्यप्रणाली से मेजा के लोग बहुत तेजी से इनसे जुड़ना शुरू कर दिए थे। नीलम करवरिया सभी के सुख-दुख में हिस्सा लेती थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें