फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फन्ने खां’से दर्शकों को फैन बनाएगी पीहू

Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अगस्त की दस्तक के साथ रिलीज होने वाली फिल्म ‘फन्ने खां’ में इलाहाबाद की बेटी पीहू संड भी दिखेगी और वह भी शिद्दत के साथ। दरअसल राकेश ओमप्रकाश मेहरा प्रोडक्शन की इस फिल्म में पीहू, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, दिव्या दत्ता, राजकुमार राव के साथ लीड रोल में दर्शकों के दिलों से नाता जोड़ेगी। खास यह कि पीहू के साथ ही बतौर निर्देशक अतुल मांजरेकर की भी पहली फिल्म है।
विज्ञापन


मुंबई के मिठीभाई कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही पीहू ने दिल्ली और मुंबई में स्कूलिंग के साथ ही कथक भी सीखा है।स्कूल के तमाम कार्यक्रमों में भी वह आगे बढ़चढ़ कर शामिल होती रही है। पिता पारितोष संड और मां सपना संड, दोनों ही राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक हैं सो बेटी पीहू को उनसे अभिनय का संस्कार मिला लेकिन उसने कभी सपने में भी फिल्मों की ओर जाने की नहीं सोची थी। पिता पारितोष का एक कास्टिंग एजेंसी के प्रमुख मुकेश छाबड़ा से मिलना-जुलना रहा। एक दिन मुकेश ने ही ‘फन्ने खां’ के रोल के लिए पीहू का नाम प्रस्तावित किया। बस, शुरू हो गया पीहू का ऑडिशन और फिर यह सिलसिला तकरीबन एक वर्ष तक चला। अंतत: लता के रोल के लिए पीहू चुन ली गई।

‘अमर उजाला’ से बातचीत में पीहू ने कहा, फिल्म में लता के किरदार के लिए आरंभिक तौर पर मैं फिट बैठती थी लेकिन उसके लिए थोड़ी और हेल्दी आर्टिस्ट की जरूरत थी जिसके लिए मुझे तकरीबन और बीस किलो तक अपना वजन बढ़ाना पड़ा। फिल्म का मैसेज यह है कि मोटापा, प्रतिभा की राह में बाधक नहीं, जज्बा हो तो मंजिल मिल सकती है। मेहनत तो बहुत की है, अनिल कपूर, ऐश्वर्या, दिव्या दत्ता, राजकुमार राव जैसे कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए बहुत सुखद है। सभी ने मेरा खूब हौसला बढ़ाया है, अब दर्शकों की बारी है। उम्मीद है उन्हें फिल्म बहुत पसंद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें