फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

Sat, 05 Sep 2015 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान)  की ओर से शुक्रवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की लीला से संबंधित झांकियां, घोड़े ध्वजा पताका और  डांडिया नृत्य करते हुए श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन


शोभायात्रा इस्कान मंदिर के अध्यक्ष आचार्य दास की देखरेख में सिविल लाइंस काफी हाउस के पास से शुरू हुई। जो सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन, जानसेन गंज चौश्राहा, घंटाघर जीरो रोड, रामभवन चौराहा, मुट्ठीगंज बड़ा चौराहा, कटघर होते हुए इस्कान मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। 
 
शोभायात्रा में राधा कृष्ण, शिव परिवार की झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। शोभायात्रा में वेणुविजय दास सहित मंदिर के पदाधिकारी एवं भक्त शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें