लखनपुर के मौजा हिनौती पांडे में सोमवार को मारपीट की घटना ने बृहस्पतिवार को बड़ा रूप ले लिया। चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद घायल युवक सोनू वर्मा (35) की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नारीबारी–शंकरगढ़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हिनौती पांडे निवासी सोनू वर्मा पेंटिंग का काम करता था। सोमवार को गांव के एक दुकान पर वह बैठा था। आरोप है कि तभी गांव के ही एक युवक ने डंडे से हमला कर दिया। इससे सोनू गंभीर रूप से घायल गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
युवक की मौत मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने नारीबारी-शंकरगढ़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसीपी बारा वेद ब्यास मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी यशपाल सिंह समेत बारा व लालापुर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मांग है कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी के साथ ही आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।
कुरुक्षेत्र। मौके पर मरी पड़ी भेड़े। पीड़ित