सरायइनायत थाना क्षेत्र के ककरा, दुबावल गांव में मंगलवार को पिकअप की चपेट में आकर मृत छात्र हर्षित सिंह निवासी दक्षिणी कोटवा के चाचा बुधवार को जलगांव में बस पलटने से परिवार सहित घायल हो गए। सभी मुंबई से घर आ रहे थे।
मृतक के चाचा पवन सिंह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। ट्रेन में टिकट नहीं मिलने के कारण वे अपनी मां एवं परिवार के साथ बस से घर आ रहे थे। रास्ते में महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बस पलट गई। हादसे में पवन (35), उनकी मां रघुराजी देवी (65 ), पत्नी नीलम (32), पुत्र शौर्य (8 ), पुत्री नित्या (5) एवं पूर्वी (3) जख्मी हो गए। शौर्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जलगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को सुबह पिकअप के चपेट में आकर बीए के छात्र हर्षित सिंह की दर्दनाक मौत हो गई थी।