पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद तस्वनी उद्यांशी पाठक के परिजन
- फोटो : shiv tripathi
नैनी के प्रयागपुरम में वैन की चपेट में आई छात्रा तस्वनी उदयांशी पाठक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया गया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में जहां तस्वनी के परिजन और स्कूल प्रशासन से जुड़े लोग भी पहुंचे। वहीं इस मामले में बच्ची के चाचा नितिश पाठक व फूफा रामकृष्ण चौबे ने बताया कि बच्ची अच्छी शिक्षा के लिए इसी शैक्षणिक सत्र से प्रयागराज स्थित स्कूल में पढ़ने आई थी। इससे पहले वह गोरखपुर में अपनी मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह प्रयागराज आने के बाद अपने दादा-दादी के साथ रह रही थी।
परिजनों के मुताबिक स्कूल के वाहन चालक ने उन्हें बताया कि वैन के ब्रेक ठीक से काम नहीं करने की जानकारी स्कूल प्रशासन को पहले ही दे दी गई थी। इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं किया जाना स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही दर्शाता है। साथ ही वैन में कोई परिचालक का नहीं होना भी हादसे की बड़ी वजह है।