फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जुए में हारे पैसे वापस न करने पर तीन दोस्तों ने की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जुए में हारे पैसे वापस न करने पर तीन दोस्तों ने की थी हत्या
विज्ञापन

प्रयागराज। करेली में मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर के भीतर जाहिद उर्फ सोनू (38) की सिर कूंचकर हत्या का खुलासा हो गया है। वारदात को जुए में हारे पैसे वापस न करने पर उसके तीन दोस्तों ने ही अंजाम दिया था। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पकड़े गए आरोपियों में आलम खां, तालिब बाबू और अरसलान उर्फ गज्जा शामिल हैं। तीनों तुलसीपुर करेली के रहने वाले हैं। एसीपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन यानी 23 दिसंबर की शाम वह मजीदिया कॉलेज में पहुंचकर जुआ खेल रहे थे।
विज्ञापन

इसमें तीनों पैसे हार गए। इसके बाद सभी गांजा पीने लगे। रात नौ बजे के करीब नश में धुत होने के बाद तीनों ने जाहिद से जुए में हारे पैसे वापस मांगे। उसने मना किया और इसी बात पर उनमें विवाद शुरू हो गया।
इसी दौरान सबसे पहले आलम ने बगल में पड़ी ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। इसके बाद अरसलान ने भी उस पर ईंट से वार कर दिया जिससे वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

फिर तालिब ने पास में पड़ा बड़ा पत्थर उसके चेहरे पर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद तीनों भाग निकले।
एसीपी ने बताया कि जांच के क्रम में पता चला कि जाहिद के तीन दोस्त हैं, जिनके साथ वह अक्सर देखा जाता था। घटना वाली शाम भी वह उन्हीं के साथ दिखा था। पुलिस ने तीनों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म कुबूल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें