फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूंसी में लाखों का नकली हेयर ऑयल और चाय पत्ती बरामद

Wed, 21 Oct 2020 11:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कटका गांव से इलाकाई पुलिस ने सोमवार की रात एक घर के भीतर से भारी मात्रा में नकली चाय पत्ती, नकली हेयर ऑयल और गुलाब जल समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी का लेबल, रैपर और मोनोग्राम लगाकर झूंसी, गंगापार और शहर के कई हिस्सों में बेचने वाले कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। मौके से उसका साथी भागने में सफल रहा। 

विज्ञापन


सोमवार की रात झूंसी पुलिस ने कटका गांव के एक मकान से नकली सामान बरामद किया। उस मकान से भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी की चाय पत्ती, हेयर ऑयल समेत अन्य सामान बरामद किए गए। इंस्पेक्टर झूंसी नरेंद्र प्रसाद और चौकी इंचार्ज मनोज यादव को सोमवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कटका गांव के एक मकान में नकली सामानों को बनाकर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है।

इस पर एसआई मोहम्मद अली, जितेंद्र प्रताप सिंह, अरिवंद कुमार तथा कांस्टेबल मंजीत कुमार, प्रदीप कुमार तथा सर्वेश कुमार के साथ मकान पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही मौके से एक कारोबारी फरार हो गया। पुलिस ने अशोक कुमार पुत्र सौदागर राम निवासी बुढ़वा बाबा कटका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मकान के भीतर जाकर तलाशी ली तो सन्न रह गई। वहां भारी मात्रा में नकली चाय पत्ती, हेयर ऑयल और गुलाब जल ब्रांडेड कंपनी की शीशी व पैकेट में पैक किए जा रहे थे।
विज्ञापन


इंसपेक्टर नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पैरासूट जैसमीन आयल की 90 एमएल की 3216 भरी और 6219 खाली शीशी, स्टीकर 38219, 200 एमएल बजाज एलमंड आयल की 980 भरी शीशी, डाबर गुलाब जल 60 एमएल की 1942 शीशी, टाटा चाय पत्ती 50 ग्राम पैकेट के 32602 पैकेट तथा 80 किलो खुली चाय पत्ती बरामद की गई। कारोबारी को दोपहर बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें