डॉ. ऋचा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ.ऋृचा सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने ऋचा सिंह के नाम से फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया था। शिवकुटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। डॉ.ऋृचा सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनके नाम से फेसबुक अकाउंट चलाया जा रहा है। इस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इससे उनकी और पार्टी की छवि धूमिल हो रही है।
सपा नेता मनीष जगन के खिलाफ दर्ज कराया था केस
ऋचा सिंह ने सपा सोशल मीडिया के प्रभारी मनीष जगन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और छेड़खानी का मुकदमा लखनऊ में दर्ज कराया था। ट्विटर पर मनीष ने ऋचा सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। जिस पर आपत्ति जाहिर करते हुए ऋचा ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र भेजकर मनीष के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इसके बाद मनीष के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था।