फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : आकार लेने लगा मेला, लगने लगे बिजली के पोल, समतलीकरण का कार्य तेज

Tue, 29 Oct 2024 05:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

परेड मैदान एवं बांध के नीचे कार्यालय एवं पंडाल आदि का निर्माण शुरू है। नैनी एवं अरैल की तरफ निर्माण शुरू है। झूंसी की तरफ अभी पंडाल आदि का काम तो शुरू नहीं हुआ है। लेकिन, जमीन समतलीकरण का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन
महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ क्षेत्र अब आकार लेना लगा है। झूंसी की तरफ समतलीकरण के साथ बिजली के पोल भी लगने लगे हैं। दलदली जमीन को जल्द सुखाने के लिए 50 से अधिक मजदूर सिर्फ कोड़ाई के काम में लगे हैं। मेला क्षेत्र से बाढ़ का पानी निकलने का क्रम काफी धीमे रहा। इससे मेला बसाने का काम काफी पिछड़ गया है। हालांकि, पानी निकलने के साथ मेला आकार भी लेने लगा है।

विज्ञापन


परेड मैदान एवं बांध के नीचे कार्यालय एवं पंडाल आदि का निर्माण शुरू है। नैनी एवं अरैल की तरफ निर्माण शुरू है। झूंसी की तरफ अभी पंडाल आदि का काम तो शुरू नहीं हुआ है। लेकिन, जमीन समतलीकरण का काम तेज हो गया है। समतलीकरण के काम में ट्रैक्टर के अलावा एक दर्जन से अधिक जेसीबी लगाई है। नदी के किनारे मेला क्षेत्र के बड़े भूभाग में अब भी दलदल होने की शिकायत है। इसके कोड़ाई का काम भी शुरू कर दिया गया है।

संगम से फाफामऊ में बिजली के पोल लगाने का काम भी शुरू हो गया है। एक मुख्य मार्ग के दोनों तरफ पोल लग भी गए हैं। इसके अलावा घाटों की लंबाई व सर्कुलेटिंग एरिया बढ़ाने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से ड्रेजिंग का काम शुरू है। इसके लिए अधिक क्षमता की मशीनें मंगाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ- गंगा की सफाई की कर रही मशीन। - फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभ में संस्थाओं के पंजीकरण व सुविधाओं के लिए आवेदन आज से

महाकुंभ में नई संस्थाओं के पंजीकरण एवं सुविधाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। हालांकि, इसकी औपचारिक शुरुआत मंगलवार से होगी। पुरानी संस्थाएं भी जमीन व सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए आवेदन कर सकेंगी।

महाकुंभ में पहले से साढ़े छह हजार संस्थाएं पंजीकृत हैं। साढ़े तीन हजार से अधिक नई संस्थाओं के आने की भी उम्मीद है। इसके अलावा कई पुरानी संस्थाओं ने भी जमीन व सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए मेला प्रशासन कार्यालय में संपर्क किया है।

अब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जमीन व सुविधाओं के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए निर्धारित प्रारूप सीएम योगी पहले ही लॉन्च कर चुके हैं। आवेदन मेला प्रशासन की ओर से जारी लिंक https://www.mklns.upsdc.in/ पर किए जा सकते हैं। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि संस्थाओं से आवेदन लिए जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें