सड़क निर्माण अपूर्ण होने और भुगतान करा लिए जाने को लेकर उन्होंने ठेका फर्म मेसर्स जय सिंह को कई बार कार्यालय बुलाया और सड़क निर्माण मानक के अनुरूप कराने की हिदायत दी। बाद में बीती 11 जुलाई को उन्होंने इस सड़क के अनुबंध को अस्वीकृत करने के लिए एसई देवेंद्र कुमार सिंह को पत्र लिखा।
एसई ने 12 जुलाई को मुख्य अभियंता एके द्विवेदी को इस सड़क का निर्माण अधोमानक पाए जाने की जानकारी दी और कार्य अस्वीकृत करने का आग्रह किया। लेकिन, इसके बाद मामले को अफसर दबाने में जुट गए। इतना ही नहीं इस मामले में सड़क निर्माण पूर्ण दिखाकर ठेका फर्म की जमानत धनराशि भी वापस कर दी गई है।
वरुणा-जंघई मार्ग के नवीनीकरण में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्य अस्वीकृत करने के लिए पत्र लिखा गया है। लेकिन, ठेका फर्म को एक और अवसर भी दिया गया है, ताकि वह गलतियां सुधार ले। - एनके शर्मा, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-तीन।
काम अधोमानक और अपूर्ण पाए जाने पर एसई को अनुबंध अस्वीकृत कर देना चाहिए। इस मामले में मुझे रिपोर्ट भेजने की बजाय कार्रवाई की जानी चाहिए थी। इस प्रकरण से जुड़ी पत्रावली देखने के बाद कदम उठाया जाएगा। - एके द्विवेदी , मुख्य अभियंता।