बंगलूरू में सफल रहा है एफआरएस का ट्रायल
बताया जा रहा है कि यह विशेष कैमरे मेला के कंट्रोल कमांड सेंटर, जिला प्रशासन के साथ यातायात पुलिस एवं पुलिस के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी जुड़ा होगा। फिलहाल प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंंज, छिवकी, नैनी, रामबाग, झूंसी, संगम, प्रयाग व फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर फेस रिकग्निशन कैमरे यानी चेहरा पहचानने वाले कैमरा लगेंगे। बंगलूरू में इसका ट्रायल भी सफल रहा है। ऐसे में महाकुंभ के दौरान यह तकनीक काम करती नजर आएगी। इससे बच्चों को ढूंढ़ने के अलावा रेलवे स्टेशन पर आने वाले संदिग्धों की पहचान करना आसान होगा।
महाकुंभ मेले के पूर्व फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए जाएंगे। अभी 96 कैमरे के लिए स्थान चिह्नित किया जा रहा है। निश्चित ही इस तकनीकी से सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता होगी। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर।