फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छात्रा से ऐंठे रुपये-गहने, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित एक स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा को फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पिता का आरोप है कि बेटी से 45 हजार नकद व कीमती गहने ऐंठ लिए गए। खुल्दाबाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

छात्रा अपने परिवार के साथ लूकरगंज में रहती है। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 मई से माहिर गौडियाल उर्फ अवि निवासी न्यू कैंट उनकी 17 वर्षीय बेटी को परेशान कर रहा है।
उसने पहले बेटी को झांसे में लेकर उससे दोस्ती की और फिर बहला फुसलाकर व डरा धमकाकर रुपये वसूलने लगा। मां के खाते से 20 हजार रुपये यूपीआई के जरिये न सिर्फ अपने बल्कि दोस्तों के खाते में भी मंगवाए। उस समय पुलिस से शिकायत पर आरोपी शांत हो गया।
विज्ञापन

हालांकि, तीन दिन पहले से वह फिर बेटी को परेशान करने लगा। घर पर चोरी से आकर बेटी से मिला व मां की चेन व कान का कुंडल ले गया। वह अब तक कुल 42 हजार नकद ले चुका है।
पिता का यह भी कहना है कि इस मामले की जानकारी होने पर उन्होंने आरोपी के घर जाकर उसके पिता को भी सारी बात बताई। आरोप है कि बीते कुछ दिन से आरोपी उनकी बेटी का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसकी सहेलियों को उसकी निजी तस्वीरें भेज रहा है। इससे बेटी को अपमानित होना पड़ रहा है और वह स्कूल नहीं जा पा रही है। उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि छात्रा व आरोपी दोनों एक दूसरे से पूर्व परिचित हैं। उसके मोबाइल की जांच की गई लेकिन फिलहाल उसमें छात्रा की कोई तस्वीर नहीं मिली है। थाना प्रभारी खुल्दाबाद सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें