फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एयरपोर्ट का चक्कर लगाकर दिल्ली लौटा विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमान के संचालन पर खासा असर पड़ा। मंगलवार को सिर्फ इंडिगो की मुंबई उड़ान का ही आवागमन हो सका। शेष अन्य सात विमान निरस्त करने पड़े। इस बीच दिल्ली से विमान प्रयागराज तो आया, लेकिन खराब मौसम की वजह से एयरपोर्ट का चक्कर लगाकर लौट गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर यात्रियों ने शोर-शराबा भी किया।
विज्ञापन

विमानन कंपनी इंडिगो की मुंबई उड़ान का आगमन दोपहर दो बजे की जगह 2:20 बजे हुआ। बाद में यह विमान दोपहर 2:30 बजे की जगह 3:10 बजे मुंबई के लिए उड़ा। इससे 344 यात्रियों का आवागमन हुआ। भुवनेश्वर विमान भी बीच रास्ते से वापस हो गया। मंगलवार को इंडिगो की रायपुर, भुवनेश्वर, दिल्ली और लखनऊ की उड़ान निरस्त रही। इसके अलावा एलाइंस एयर की बिलासपुर और दिल्ली उड़ान भी निरस्त रही।
इसी तरह अकासा एयर की भी मुंबई उड़ान का आवागमन नहीं हो सका। उधर निरस्त होने वाली फ्लाइटों के यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ही जानकारी हुई। इससे यात्रियों की विमानन कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी बहस हुई। प्रतिनिधियों ने खराब मौसम का हवाला देते हुए यात्रियों को शांत किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें