फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइड लेखकों को बना दिया एक्सपर्ट

Sat, 16 May 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी-पीजीटी परीक्षा की आपत्तियों के निस्तारण में हुई गड़बड़ी के खिलाफ शुक्रवार को प्रतियोगी छात्रों ने चयन बोर्ड पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने चयन बोर्ड पर आरोप लगाते हुए अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


छात्रों का आरोप था कि चयन बोर्ड ने आपत्तियां मांगे जाने के बाद उसका निस्तारण बड़े हल्के ढंग से किया। छात्रों का आरोप है कि आयोग ने एक्सपर्ट के नाम पर ऐसे लोगों को बुलाकर उन आपत्तियों को खारिज कर दिया जो स्वयं की लिखी गाइड बाजारों में बेंचते हैं। उन लेखकों की गाइड को आधार बनाकर मनमर्जी से एनसीईआरटी के मानकों को दरकिनार करते हुए नई उत्तर सूची जारी कर दी गई।

छात्रों ने सभी छात्रों को अंक देने अथवा उत्तर बदले जाने पर रोष व्यक्त किया है। चयन बोर्ड की मनमानी के खिलाफ अभ्यर्थी न्यायालय का सहारा लेंगे। प्रदर्शन करने वालों में विवेकानंद पाठक, शिवा यादव, प्रशांत पांडेय, नवीन पटेल, कृष्णा दुबे, उमाकांत यादव, अनुराग यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें