फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि : बीए प्रवेश परीक्षा आज

Sat, 16 May 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीए प्रवेश परीक्षा 16 मई शनिवार को होगी। जिले के 26 केंद्रों के अलावा बनारस के पांच, लखनऊ के दो, गोरखपुर के दो, दिल्ली के एक, बरेली के एक एवं कानपुर के एक केंद्र पर प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 20 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह नौ से ग्यारह बजे के बीच होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन


इविवि प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. जगदंबा सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए क्वेश्चन बुकलेट की 16 सीरीज बनाई गई है। ऐसे में परीक्षा में गड़बड़ी रोकी जा सकेगी। पूर्व में इविवि की प्रवेश परीक्षा में एक नाम के कई अभ्यर्थियों का फार्म भरकर नकल करने की शिकायत को देखते हुए इविवि प्रशासन की ओर से इस बार चौकसी बरती जा रही है।

 प्रवेश परीक्षा की निगरानी के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड के दो-दो सदस्यों के साथ सेंटर निगरानी के लिए आब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। केंद्रों पर मोबाइल एवं कैमरा प्रतिबंधित रहेगा। प्रो. जगदंबा सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में क्वेश्चन बुकलेट मिलने के साथ चेक कर लें कि प्रश्नपत्र में कोई कमी तो नहीं है। इसके बाद ही ओएमआर भरें। कोई कमी है तो तत्काल कक्ष निरीक्षक से संपर्क करके नई बुकलेट लेलें। बताया कि पुलिस की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें