स्टेशन भवन में यात्रियों के लिए फूड प्लाजा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा। एक स्टेशन एक उत्पाद के कम से कम दो स्टॉल भी खोले जाएंगे। बड़े स्टेशनों की तर्ज पर यहां एग्जीक्यूटिव लाउंज भी रहेगा। साथ ही एक लॉकर रूम भी यात्री सुविधा के तहत बनाया जाएगा। यहां उतरने वाले यात्रियों को कुंभनगरी का अहसास हो इसके लिए पेंटिंग आदि भी लगाई जाएंगी। फाफामऊ जंक्शन पर यात्री सुविधा के मद्देनजर 12 मीटर चौड़ा एक फुट ओवरब्रिज का भी निर्माण होगा। इसके निर्माण के बाद यहां दो फुट ओवरब्रिज हो जाएंगे।
यहां अभी प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम है। इस वजह से यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने एवं उतरने में दिक्कत होती है। इसे देखते हुए यहां प्लेटफॉर्म की ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी।यहां के चारों प्लेटफॉर्म पर कोच गाइडेंस एवं ट्रेन इंडीकेशन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इससे ट्रेन आने के पूर्व यात्रियों को पहले ही जानकारी हो जाए कि कौन सा कोच प्लेटफॉर्म के किस स्थान पर आएगा। इसके अलावा फ्री वाईफाई, स्वचालित यात्री उद्घोषणा प्रणाली भी यहां लगाई जाएगी।
निषादराज पार्क के लोकार्पण की तैयारियां तेज, आ सकते हैं पीएम
शृंग्वेरपुर धाम। क्षेत्र में समरसता का संदेश देने वाली श्रीराम निषादराज केवट प्रतिमा बनकर तैयार है। इसके साथ करोड़ों की धनराशि से निषादराज उद्यान का निर्माण कार्य भी अंतिम पायदान पर है। इसी क्रम में वर्ष 2024 के चुनाव के लिए निषादों को साधने की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज आगमन पर शृंग्वेरपुर धाम का भी दौरा कर सकते हैं।
इसका लगभग 90 प्रतिशत कार्य समाप्त हो चुका है। इसके साथ राम केवट प्रतिमा के शीर्ष भाग को ढक कर रखा गया है, जिससे लोग अनुमान लगा रहे हैं कि पीएम इसका लोकार्पण कर सकते हैं। शृंग्वेरपुर महोत्सव के संचालक अरुण द्विवेदी बताते हैं कि पीएम इसका लोकार्पण कर सकते हैं। इसके साथ निषादराज पार्क में राम केवट नौका प्रतिमा और श्रृंगी ऋषि की प्रतिमा भी बनाई जा चुकी हैं।
बाल राम श्रीश बाहुबली महीनों से कर रहे पीएम का इंतजार
शृंग्वेरपुर धाम में चर्चा में रहे पांच वर्ष के बाल राम श्रीश बाहुबली भी पीएम का इंतजार कर रहे हैं। बाल राम श्रीश बाहुबली ने हठ कर रखी हैं कि जब तक मोदी नहीं आएंगे तब तक राम बना रहूंगा। इसके पहले शंकराचार्य, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, प्रवीण तोगड़िया समेत साधु संतों ने भी बाल राम का पूजन किया था।