फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिवः हमसफर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच लगाने के लिए रेलवे राजी

विज्ञापन
Exclusive: Railways agree to install sleeper coaches in Humsafar Express
विज्ञापन
प्रयागराज। दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस के बंद होने एवं प्रयागराज एक्सप्रेस से एक स्लीपर कोच हटाने के मामले में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लिया है। 13 सितंबर से दिल्ली के लिए स्लीपर श्रेणी की 800 बर्थ कम होने के मामला अमर उजाला के उठाने के बाद जीएम एनसीआर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमसफर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच जोड़ने का एलान किया है। उनके इस एलान के बाद इलाहाबाद-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस अब देश की पहली ऐसी हमसफर श्रेणी की ट्रेन होगी जिसमें स्लीपर कोच भी रहेेंगे। शुरूआत में एनसीआर प्रशासन हमसफर एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी के कुल चार कोच लगा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल 12 सितंबर से दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस का संचालन बंद होने जा रहा है। इसके स्थान पर रेलवे सप्ताह में चार दिन नई दिल्ली एवं तीन दिन आनंद विहार के लिए हमसफर एक्सप्रेस चलाएगा। दुरंतो में जहां सभी श्रेणी के कोच थे तो वहीं हमसफर एक्सप्रेस में सिर्फ एसी थ्री श्रेणी के ही कोच होने की वजह से स्लीपर के यात्रियों को झटका लगा था। इसके अलावा 13 सितंबर से ही नई दिल्ली जो वाली प्रयागराज एक्सप्रेस से भी रेलवे स्लीपर का एक कोच हटा रहा है। इस तरह से 13 सितंबर से स्लीपर श्रेणी की 800 बर्थ दिल्ली के लिए कम हो रही थी।
आम यात्रियों को रही इस दिक्कत को देखते हुए अमर उजाला ने दो सितंबर के अंक में यह समाचार प्रमुखता से छापा। इस बीच एनसीआर जीएम ने बृहस्पतिवार को रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर हमसफर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच जोड़ने का आग्रह किया। उनका प्रयास रंग ले आया। रेलवे बोर्ड ने महज 24 घंटे से कम समय में हमसफर एक्सप्रेस में स्लीपर के चार कोच जोड़ने की अनुमति दे दी। इसी के साथ इलाहाबाद हमसफर देश की पहली ऐसी हमसफर श्रेणी की ट्रेन हो गई जिसमें 13 सितंबर से स्लीपर के भी कोच रहेंगे। डीआरएम अमिताभ ने भी जीएम एनसीआर को हमसफर एक्सप्रेस में स्लीपर जोड़े जाने का सारा श्रेय दिया। हमसफर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच लगाने की मांग फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने भी रेलमंत्री से की थी। उन्होंने इस ट्रेन से फ्लेक्सी फेयर हटाने को भी कहा है। हमसफर एक्सप्रेस में स्लीपर के चार कोच जोड़ने के बाद इसमें अब हर सप्ताह 2240 बर्थ यात्रियों को उपलब्ध होगी। जबकि स्लीपर में फ्लेक्सी फेयर रहेगा।
विज्ञापन

दिवाली के दौरान कम हो जाएंगे स्लीपर के दो कोच
0 दिवाली एवं उसके आसपास की तिथियों में हमसफर एक्सप्रेस के थर्ड एसी की अधिकांश बर्थ बुक हो जाने की वजह से एनसीआर प्रशासन ने इलाहाबाद से आनंद विहार के बीच 23 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक एवं आनंद विहार/नई दिल्ली से 24 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक इस ट्रेन में स्लीपर के दो कोच लगाने की ही बात कही है। सीपीआरओ अजीत सिंह के मुताबिक इस अवधि में स्लीपर यात्रियों के लिए इलाहाबाद-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन भी संचालित होगी।
विज्ञापन

‘रेलवे बोर्ड से हमसफर में स्लीपर कोच जोड़ने का आग्रह किया गया था। महज 24 घंटे के भीतर ही यह बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर सहमति दे दी।’
00 राजीव चौधरी, महाप्रबंधक एनसीआर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें