भारत में कोरोना वैक्सीन
- फोटो : Pixabay
पिछले महीने भेजी गई शासन को सूची
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तय हुए प्रोटोकॉल के मुताबिक सितंबर से ही सूची बनाने का काम शुरू कर दिया था। यह सूची नवंबर में पूरी होकर शासन को भेजी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दूसरे चरण और फिर तीसरे चरण की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
बेली अस्पताल के पास वैक्सीनेशन की कमान
जिले में होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन की पूरी कमान बेली अस्पताल से मॉनिटर की जाएगी। क्योंकि इसी अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा भंडारण गृह बन रहा है। इस सेंटर में वैक्सीन देखरेख की जिम्मेदारी यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग के पास रहेगी।
- प्रयागराज में पहले चरण में होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सूची तैयार करके हमने अपने ही कार्यकाल में शासन को भेज दी थी। उसी के अनुरूप टीकाकरण किया जाएगा। कई चरणों में वैक्सीनेशन होना है। इसलिए तय प्रोटोकॉल से आगे टीकाकरण होगा। - डॉ. जीएस बाजपेयी, अतिरिक्त निदेशक संचारी रोग एवं तत्कालीन सीएमओ, प्रयागराज
वैक्सीन कोल्ड स्टोरेज सेंटर का हो रहा निर्माण
लोगों को वैक्सीन आने के साथ लगनी शुरू हो जाए और उसकी कोल्ड चेन बनी रहे इसके लिए यहां पर एक नया कोरोना वैक्सीन कोल्ड स्टोरेज सेंटर बनाया जा रहा है। सरकार ने इस सेंटर के लिए बजट भी आवंटित कर दिया है। वैक्सीन भंडारण कक्ष में तय तापमान में दवा रखी जा सके इसके लिए इस केंद्र में दो जोन बनाए जाएंगे। जिसमें डीप फ्रीजर एरिया और ड्राई एरिया रहेगा। कोल्ड चेन बनाए रखने वाले कई नए उपकरण भी मंगवाए गए हैं। इसके अलावा इस केंद्र के आसपास का इलाका साफ सुथरा रखने की विशेष जिम्मेदारी भी अलग से संबंधित विभाग को दी गयी है।