फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबार ठप

Thu, 03 Mar 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के विरोध में देशभर के सराफा कारोबारी लामबंद हो गए हैं। शहर में भी व्यापारियों ने काम बंद कर दिया है। इसके खिलाफ इलाहाबाद सराफा एसोसिएशन ने बैठक की तो दूसरी ओर प्रयाग सराफा मंडल के तत्वाधान में कारोबारी तीन मार्च को चौक से एक्साइज कार्यालय तक पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इलाहाबाद सराफा एसोसिएशन की मीरगंज में हुई बैठक में ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी फेडरेशन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि कृष्ण चौरसिया ने बताया कि एक फीसदी उत्पाद शुल्क दोबारा लगाए जाने के विरोध में पूरे देश में व्यापारी तीन दिनों की हड़ताल पर रहेंगे। यदि यह शुल्क वापस नहीं लिया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक विष्णु अग्रवाल ने की। इसमें महामंत्री बसंत लाल आजाद, राजू महेंद्र, देवेंद्र सिंह, राजू सिंह, राकेश चड्ढा, सुनील पिंकी, जयराम, चंदर अग्रवाल, सोनू चड्ढा, मनु अग्रवाल, सिया राम जौहरी, गोपाल केसरवानी, विशाल चौरसिया, सपन अग्रवाल, राजू मिश्रा, अमन, जीतू, अन्नू चड्ढा, वैभव आदि शामिल थे।
प्रयाग सराफा मंडल की बैठक में उत्पाद शुल्क के विरोध में बृहस्पतिवार को पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष कुलदीप सोनी ने बताया कि चौक से पदयात्रा निकाली जाएगी और एक्साइज कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा। महामंत्री संजय वर्मा ने कहा कि सरकार की तानाशाही नहीं चलने देंगे। बैठक में प्रशांत अग्रवाल, अनूप वर्मा, सतीश वर्मा, विनय सोनी, राजनाथ वर्मा, युवराज केसरवानी, रक्कू चड्ढा, पंकज सोनी, मोनू वर्मा, कृष्ण मुरारी वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें