फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों पर ‘गुरु प्रणाम’

Sun, 28 Jun 2015 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। एजुकेशन एक्सपो में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को ‘गुरु प्रणाम’ के तहत सम्मानित किया गया। इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के प्रोफेसर योगेश्वर तिवारी, विधि विभाग के प्रोफेसर आरके चौबे, सीएमपी डिग्री कालेज के समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ.हेमलता श्रीवास्तव और राजकीय पीजी कालेज सैदाबाद के जंतु विज्ञान विभाग के डॉ.एके वर्मा शामिल हैं। इन्हें मुख्य अतिथि प्रोफेसर पी.चक्रवर्ती ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पहले सभी का अमर उजाला परिवार की ओर से बुके देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


‘लक्ष्य’ में पहुंचे विद्यार्थियों की कॅरियर के प्रति जिज्ञासाएं तो दूर हुईं हीं, इनाम पाकर उनकी खुशी और बढ़ गई। लकी ड्रा के माध्यम से हथिगहां के शुभम साहू मोबाइल जीतने में सफल रहे। झूंसी के सचिन कुमार यादव, सैदाबाद के शिवांश मिश्रा, खुसरोबाग के सत्येंद्र सिंह और शिवांगी साहू को घड़ी मिली। रविवार को विद्यार्थियों को मोबाइल और घड़ी के अलावा टैबलेट, टी-शर्ट आदि जीतने का भी मौका मिलेगा। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं परीक्षा किसी भी बोर्ड से 75 फीसदी से अधिक अंकों से पास करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए छात्रों को अपने अंकपत्र की छाया प्रति के साथ आना होगा। मुख्य प्रायोजक जीएलए के अलावा आईटीएम विवि और बिरला सन लाइफ म्युचुअल फंड हैं। छात्र-छात्राएं अपना नाम, पता, कक्षा लिखकर मोबाइल नंबर 9335148016, 9918700247, 8954886282 पर एसएमएस कर या एक्सपो में आकर पंजीकरण करा सकते हैं।

इंवर्टीज यूनिवर्सिटी बरेली, आर्य ग्रुप ऑफ कालेज जयपुर, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर, जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ग्रेटर नोएडा, आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर, शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इलाहाबाद, एबीईएसआईटी गाजियाबाद, बीएफआईटी देहरादून, शिवालिक कालेज ऑफ इंजीनियरिंग देहरादून, नारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कानपुर, पंजाब नेशनल बैंक, आरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मॉडर्न टेकभनोलॉजी लखनऊ, अंसल इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनोलॉजी एंड मैनेजमेंट लखनऊ, शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आगरा, एसएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस वाराणसी, बीबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इलाहाबाद, एक्सिस कालेजेज कानपुर, यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इलाहाबाद,  गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस लखनऊ, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें