फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : स्टेशन से दूरी के आधार पर तय होंगे परीक्षा केंद्र, पीसीएस-2024 के लिए केंद्र निर्धारण प्रक्रिया शुरू

Fri, 05 Jan 2024 11:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस 2024 की परीक्षा के लिए बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्र का निर्धारण शुरू हो गया है। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से परीक्षा केद्र की दूरी तय करने के लिए प्रधानाचार्यों से सहमति पत्र भरवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर सेवा (पीसीएस) भर्ती-2024 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से दूरी के आधार पर परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। आयोग की ओर से विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से सहमति प्रपत्र भी भरवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन



सहमति पत्र में विद्यालय का नाम, पता, प्रधानाचार्य का नाम, परीक्षा केंद्र प्रभारी का नाम पदनाम सहित एवं अन्य जरूरी जानकारियां मांगी गईं हैं। साथ ही जिला कलेक्ट्रेट, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्र की दूरी के बारे में पूछा गया है, ताकि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिन स्थानाें के निकट स्थित विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने में प्राथमिकता दी जा सके।

प्रधानाचार्यों को बताना होगा कि परीक्षा केंद्र पर क्या है व्यवस्था


सहमति प्रपत्र पर प्रधानाचार्यों को यह भी बताना होगा कि विद्यालय में विद्युत की व्यवस्था है या नहीं, जेनरेटर उपलब्ध है या नहीं, क्या महिला एवं पुरुष शौचालय की समुचित व्यवस्था है, क्या साइकिल/वाहन स्टैंड हैं। यह भी कहा गया है कि जिन विद्यालयों में 384 अभ्यर्थियों से कम के बैठने की क्षमता है, वे सहमति पत्र न भेजें। यह भी पूछा गया है कि विद्यालय के हर कमरे में सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की व्यवस्था है या नहीं।

सहमति पत्र पर इनके अलावा भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी गईं हैं। पीसीएस-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक जनवरी से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2024 और ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि दो फरवरी 2024 निर्धारित की गई है। पीसीएस के 220 पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन

मार्च में हो सकती है प्रारंभिक परीक्षा
 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस साल मार्च में पीसीएस-2024 की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कर सकता है। आयोग के सूत्रों के अनुसार संभावित तिथि 17 मार्च है लेकिन यह अंतिम नहीं है। इसमें फेरबदल हो सकता है। आयोग जल्द ही वर्ष 2024 का परीक्षा कैलेंडर जारी करने वाला है, जिसके बाद परीक्षा तिथि को लेकर स्थित पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा प्रदेश के 54 जिलों में आयोजित की जानी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें