फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से हुई थी बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष की मौत

विज्ञापन
Ex Vice president of Highcourt bar association death case
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

रसूलाबाद घाट पर 15 वर्षीय बेटे ने दी शव को मुखाग्नि
प्रयागराज। धूमनगंज के राजरूपपुर में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह (51) की मौत करंट लगने से हुई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान इस बात का खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
बलिया के मूल निवासी अमरेंद्र राजरूपपुर में पूर्वांचल चौराहे के पास स्थित अपने निजी मकान में सोमवर रात मृत पड़े मिले थे। खबर फैली तो हड़कंप मच गया। एसएसपी, एसपी सिटी व सीओ सिविल लाइंस भी पहुंचे और जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके की हालत देखकर पुलिस ने आशंका जताई थी कि उनकी मौत करंट लगने से हुई। मंगलवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों की मानें तो इस दौरान पता चला कि करंट लगने से अधिवक्ता की जान गई। उनके घुटने के पास से होकर करंट पूरे शरीर में प्रवाहित हुआ था। सिर में पिछले हिस्से पर एक चोट थी और माना जा रहा है कि करंट की चपेट में आने के बाद गिरने के दौरान यह चोट लगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके 15 वर्षीय बेटे कृष्णा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमगीन रहे परिजन, मर्चरी पर मौजूद रही पत्नी
अधिवक्ता की मौत से उनके परिजनों को गहरा सदमा पहुंचा था। हालांकि मर्चरी पर उनके घर का कोई सदस्य नहीं पहुंच सका। वहां ससुराल पक्ष के ही लोग मौजूद रहे। पत्नी ममता भी मर्चरी के बाहर बैठी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें