फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर यात्री की पहुंच में होगा मिनरल वाटर

Fri, 18 Mar 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फाटक टूटने के बाद ख्‍ाड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस बार गर्मी के मौसम में रेलवे ने हर एक यात्री को मिनरल वाटर उपलब्ध कराने की तैयारी की है। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे के कई स्टेशनों पर वाटर वेडिंग मशीन लगाने की जल्द प्रक्रिया शुरू होगी। इलाहाबाद जंक्शन भी इसमें शामिल है। यहां कुल आठ वाटर वेडिंग मशीन (डब्ल्यूवीएम) लगाई जाएगी। मशीन लग जाने के बाद यात्रियों को न्यूनतम एक रुपये तक में ठंडा मिनरल वाटर मिल जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल घोषित रेल बजट में रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने यात्रियों को सस्ती दरों में शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की बात कही थी। यह जिम्मेदारी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को सौंपी गई। आईआरसीटीसी द्वारा लगाई जाने वाली मशीन की खास बात ये हैं कि घरों में लगने वाले आरओ सिस्टम की तरह इसमें पानी की बर्बादी काफी कम होगी। देश भर के सभी प्रमुख स्टेशनों पर ओवर ऑल आईआरसीटीसी की अभी 4615 मशीनें लगाने की योजना है।

इसके बाद अलग-अलग चरणों में आईआरसीटीसी देश के कुल 8500 रेलवे स्टेशनों पर यह मशीन लगाएगा। इसकी शुरूआत आईआरसीटीसी ने लखनऊ आदि स्टेशनों से शुरू भी कर दी है। इसी कड़ी में अब उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के इलाहाबाद, कानपुर, ग्वालियर, झांसी, अलीगढ़, आगरा कैंट, मथुरा, टूंडला, धौलपुर, आगरा फोर्ट, मिर्जापुर, इटावा आदि स्टेशनों पर भी वाटर वेडिंग मशीन लगाने का काम शुरू होने वाला है। एनसीआर के इलाहाबाद, झांसी और आगरा मंडल के ए वन, ए और बी ग्रेड के स्टेशनों में कुल 144 मशीनें लगाई जाएंगी। इलाहाबाद जंक्शन की बात करें तो यहां कुल आठ मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड द्वारा वाटर वेंडिंग मशीन के माध्यम से मिलने वाले पानी की दरें भी निर्धारित की गई हैं। इसके तहत एक गिलास पानी एक रुपये में, आधा लीटर तीन रुपये में, एक लीटर पानी पांच रुपये मेें और एक कैन पानी की कीमत 20 रुपये होगी। आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी संदीप दत्ता के मुताबिक इन मशीनों से घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले आरओ सिस्टम में 60 से 70 फीसदी पानी की बर्बादी की तुलना में 30 प्रतिशत से अधिक पानी की बर्बादी नहीं होती है। उन्होंने बताया कि आईआरसीटीसी की योजना है कि आने वाले समय में अल्ट्रा फिल्टरेशन तकनीक स्थापित की जाए। जिससे पानी की बर्बादी और भी कम होकर 10 प्रतिशत तक हो जाएगी।
विज्ञापन


मिनरल वाटर की दरें 
खुला        कंटेनर के साथ
300         एमएल    01 रुपये    02 रुपये
500         एमएल    03 रुपये    05 रुपये
एक लीटर    05 रुपये    08 रुपये
दो लीटर    08 रुपये    12 रुपये
पांच लीटर    20 रुपये    25 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें