फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बिना अर्हता वाले भी नौकरी के लिए कर रहे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य शैक्षणिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) की ओर से 24 पदों के लिए प्रतिनियुक्ति पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें आवेदन के लिए वही अर्ह होंगे जो सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। इसके बावजूद आवेदन करने वाले ऐसे लोग हैं जो कहीं नौकरी नहीं कर रहे हैं बल्कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अब इसे बेरोजगारी कहें या जानकारी का अभाव। आवेदन के लिए 13 नवंबर अंतिम तारीख तय की गई है। अभी महज 6-7 ऑफलाइन आवेदन ही आए हैं, जिसमें चार चपरासी पद के आवेदन हैं। ये सभी ऐसे हैं जो कहीं सरकारी सेवा में नहीं हैं। बिना अर्हता वाले आवेदन कर रहे हैं।
सीमैट के निदेशक रामशरण सिंह ने बताया कि विज्ञापन में स्पष्ट लिखा गया है कि सरकारी सेवा में शामिल लोग ही इसके लिए अर्ह होंगे इसके बावजूद ऐसे लोग आवेदन कर रहे हैं जो विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

दरअसल, विज्ञापन के जरिये विभागाध्यक्ष, सहायक निदेशक, प्रवक्ता, शोध अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, सहायक लेखाधिकारी, प्रशिक्षण सहयोगी, शोध सहयोगी, छात्रावास अधीक्षक, आशुलिपिक, प्रशिक्षण सहायक, छात्रावास केयर टेकर, कलर्क-कम-टाइपिस्ट, पुस्तकालय सहायक, मशीन मैन व परिचायक पद पर आवेदन मांगे गए हैं। प्रशिक्षण सहायक व परिचारक पद के लिए दो और बाकी सभी पदों पर एक-एक सीट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें