फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश भी ठंडा न कर सकी भाई-बहनों का उत्साह

Sat, 09 Aug 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व पर राखी की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व शुक्रवार को शहर के बाजार गुलजार रहे। दोपहर बाद उमड़ी भीड़ देर शाम तक रही। उसके बाद शुरू हुई बारिश ने खरीदारी में मामूली व्यवधान तो डाला लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। मिठाई की दुकानों पर खूब भीड़ जुटी। बहनों ने भाइयों की पसंद की मिठाइयां खरीदीं। राखी की दुकानों पर भी खरीदारी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

जीरोरोड के मिठाई कारोबारी अंकित गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन पर मेवे की मिठाइयां काफी पसंद की जाती हैं। इस बार तमाम तकह की मिठाइयां बनाई गई हैं। मोतीचूर के लड्डू भी पर्व के मौके पर विशेष रूप से तैयार किए गए हैं।
कटरा के मिठाई कारोबारी मयंक अग्रवाल ने बताया कि मेवे की मिठाइयों के साथ घेवर, लड्डू, मिल्ककेक आदि काफी पसंद किया जाता है। चौक स्थित गिफ्ट दुकान के संचालक बंटी संतोष मित्तल ने बताया कि मौसम अनुकूल न रहने की स्थिति में नुकसान हो जाता है। बारिश के कारण थोड़ी बहुत बिक्री प्रभावित रही। हालांकि लोगों की आवाजाही काफी देर तक जारी रही। लोगों ने छोटे बच्चों के खिलौने खरीदे, उन्हें पैक कराया। अन्य शोपीस भी खरीदे। महिलाओं के परिधान का विक्रय कर रहे अकरम शगुन ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर अच्छा कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर राखी की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें