मूसलाधार बारिश से राजापुर स्थित साहिल कॉलोनी में जलभराव हो गया। ऐसे में कॉलोनी में रह रहे करीब 10 प्रतियोगी छात्र फंस गए। छात्र जमाली ने बताया कि बारिश से जलभराव हो गया। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम पर कई बार कॉल करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बाद में जलनिकासी होने के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली।