पीडीए के जोनल अधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय ने नोटिस में कहा है कि बंगला नंबर-दो में अवैध निर्माण तत्काल हटा लें, अन्यथा किसी भी दिन उसे ध्वस्त करा दिया जाएगा। इस ध्वस्तीकरण पर आने वाले सभी आय-व्यय को भू राजस्व बकाये के रूप में आपसे वसूल किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर इस बंगले में भवन स्वामी के वारिस या अन्य व्यक्ति रह रहे हों तो उसे तत्काल खाली कर दें।
वह मकान अतीक अहमद के ही नाम है। ध्वस्तीकरण के बाद वहां फिर से अवैध निर्माण की शिकायत मिली है, ऐसे में भवन स्वामी के नाम से नोटिस जारी करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा। - संजीव कुमार उपाध्याय, जोनल अधिकारी।
मरे हुए माफिया के नाम से नोटिस नहीं जारी किया जा सकता है। इस मामले को देखा जाएगा। अवैध निर्माण की सूचना है। इसपर कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद चौहान, पीडीए, उपाध्यक्ष