फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर ने नदी में लगाई छलांग, मौत

Sun, 21 Apr 2019 01:52 AM IST
shailendra Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध शाखा में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात सतीश चंद्र शुक्ला ने शनिवार भोर में खुदकुशी कर ली। उन्होंने नए यमुना पुल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया है कि पिछले कुछ महीनों से वह मानसिक रूप से परेशान थे। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सतीश मूल रूप से शहर के ही रहने वाले थे और उनका परिवार मधवापुर मेें रहता है। वह पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध शाखा में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


इन दिनों उनकी तैनाती वाराणसी मेें थी। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात भी वह खाना खाने के बाद सो गए। 2.30 बजे के करीब अचानक वह घर से निकल गए। इस दौरान वह लुंगी व बनियान ही पहने हुए थे। उधर कुछ देर बाद उनके घर में न मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। घरवालों ने अगल-बगल में जाकर खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। तलाश करते हुए घर के लोग नए यमुना पुल पर पहुंचे तो वहां उनके कपड़े मिले।

घरवालों के सूचना देने पर पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों को बुलवाकर नदी में तलाश शुरू कराई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर उन्हें खोजकर बाहर निकाल पाए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह देख घरवालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कीडगंज इंस्पेक्टर अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में घरवालों ने बताया है कि उन्होंने जान क्यों दी, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। हालांकि घरवालों ने पूछताछ में बताया है कि वह मानसिक रूप से परेशान थे। जांच पड़ताल की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें