फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एमएसएमई कॉन्क्लेव में उद्यमियों को मिली योजनाओं की जानकारी

Fri, 26 Jun 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
जिला स्तरीय एमएसएमई कांक्लेव का शुभारंभ के दौरान मौजूद अधिकारी और लोग। संवाद - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
नैनी स्थित होटल में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और इंडियन बैंक के सहयोग से जिला स्तरीय एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इसमें जिले के उद्यमियों, बैंकिंग संस्थानों, औद्योगिक संगठनों और सरकारी विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यूपीएसआईए के अध्यक्ष अरविंद राय ने संस्था की गतिविधियों और उद्यमियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि एमएसएमई इकाइयां रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इंडियन बैंक के अधिकारियों ने एमएसएमई एडवांटेज विषय पर प्रस्तुति देते हुए ऋण योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सहयोग संबंधी जानकारी दी।
महिला उद्यमी एकता जायसवाल ने महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह, एमएसएमई ग्लोबल की प्रोजेक्ट डायरेक्टर विभा मिश्रा, संयुक्त निदेशक एमएसएमई एलबीएस यादव, संयुक्त आयुक्त उद्योग अजय चौरसिया समेत अन्य अधिकारियों ने उद्यमियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें