फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चारधाम यात्रा के लिए बढ़ी ललक

Tue, 03 May 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2013 में उत्तराखंड में आई आपदा के साथ चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के भीतर जो भय समा गया था, वह अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। इसी के तहत वर्ष 2014-15 में चारधाम यात्रा के लिए जितने यात्री गए थे, अबकी 2016 की यात्रा में उनकी संख्या कई गुना ज्यादा है। नौ मई को केदारनाथ और 11मई को बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे। इसके लिए बड़ी संख्या में वहां के आश्रमों में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इलाहाबाद से भी तकरीबन एक हजार श्रद्धालुओं ने वहां के लिए बुकिंग कराई है। इलाहाबाद के दारागंज से चंदू और भइयन गुप्ता की अगुवाई में 25श्रद्धालुओं का जत्था 30 मई को चारधाम यात्रा के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन


षडदर्शन साधु समाज समिति के अध्यक्ष एवं मनकामेश्वर मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी के मुताबिक केदारनाथ तबाही के बाद चारधाम यात्रा के लिए गिने-चुने यात्री ही गए थे, वहीं इस बार आश्रमों में जगह नहीं है। बद्रीनाथ के कपाट खुलने से पहले चार मई को गंगोत्री, छह मई को यमुनोत्री और नौ मई को केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। सर्वाधिक बुकिंग 28मई से लेकर 20जून तक की है। चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष ब्रह्मचारी सुबुधानंद कहते हैं, श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई समस्या न हो, इसके लिए संतों की ओर से भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें