फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंत्रण सेवा का परिणाम घोषित, नरेंद्र टॉपर

Tue, 05 Jul 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन) परीक्षा-2011 का अंतिम परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। 251 रिक्तियों के सापेक्ष 238 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने की वजह से अलग-अलग विभाग में सहायक अभियंता और सहायक निदेशक ब्वायलर्स आदि के 13 पद खाली रह गए।
विज्ञापन


प्रदेश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इलाहाबाद के नरेंद्र कुमार शुक्ला ने प्रथम स्थान हासिल किया है। आईईआरटी में अध्यापक केपी शुक्ला के पुत्र नरेंद्र ने राजकीय इंटर कालेज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। मेरठ के इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक तथा बीएचयू आईटी से एमटेक की है। वर्तमान में वह सहायक अभियंता हैं। प्रतीक सिन्हा को दूसरा तथा गोविंद नारायण शुक्ला को तीसरा स्थान मिला है। सचिव चंद्र पाल सिंह ने बताया कि लिखित परीक्षा का परिणाम इसी साल 20 मई को घोषित हुआ था। 16 से 25 जून के बीच आयोजित साक्षात्कार में 411 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा के प्राप्तांक और कटऑफ जल्द घोषित किए जाएंगे। इस संबंध में सूचना का अधिकार के तहत कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयोग ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी भर्ती का अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें