फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: क्रॉप सर्वे में रोजगार का मौका... 30 हजार तक कमा सकते

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जायद फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू हो गया है। इसके जरिये बेरोजगार युवा और किसान एक महीने में 30 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। एक खसरे का डिजिटल क्रॉप सर्वे करने पर कृषि विभाग की ओर से 10 रुपये दिए जाएंगे। एक व्यक्ति अधिकतम तीन हजार खसरों का सर्वे कर सकता है। इच्छुक व्यक्ति के पास एंड्रायड मोबाइल फोन होना जरूरी है। जिले भर में 300 लोगों को यह काम दिए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जिले में जायद फसलों के 13 लाख 50 हजार 805 गाटों का सर्वे किया जाना है। कुल 2368 राजस्व गांव हैं, जहां तीनों सीजन जायद (अप्रैल से जून), खरीफ (जून से अक्तूबर) और रबी (अक्तूबर से मार्च) में डिजिटल क्रॉप सर्वे कराया जाएगा। पहले प्रति सर्वे पांच रुपये दिए जाते थे अब इसे बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है। इस कार्य में सरकारी कर्मचारियों के साथ निजी लोगों को भी जोड़ा जा रहा है। ऐसे में कृषि की जानकारी रखने वाले किसानों और बेरोजगार युवाओं के लिए यह बेहतर अवसर है।

ऐसे करना होगा सर्वे
इच्छुक युवा और किसान संबंधित तहसील के नायब तहसीलदार अथवा एडीओ (कृषि) से संपर्क कर अपनी आईडी बनवा सकते हैं। इसके बाद उनके मोबाइल में संबंधित एप अपलोड किया जाएगा। इसके माध्यम से वह डिजिटल क्रॉप सर्वे कर सकते हैं। सर्वे के दौरान खेत पर जाकर विकल्प के अनुसार फसल का नाम दर्ज करना होगा और जरूरी जानकारी भरनी होंगी। संबंधित किसान का पूरा विवरण भी एप पर दिखाई देगा।
विज्ञापन



जिले के सभी राजस्व गांवों में बड़े पैमाने पर खेतों और फसलों का डिजिटल सर्वे कराया जा रहा है, ताकि फसल से संबंधित सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें। किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सके। जायद फसलों का सर्वे एक से 31 मई तक चलेगा।
विज्ञापन

पवन कुमार विश्वकर्मा, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें