फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी संगठनों ने तेज किया डीए फ्रीज करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने डीए तथा अन्य भत्ते फ्रीज किए जाने के आदेश का विरोध किया है। एसोसिएशन की ओर से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सुझाव भी दिया गया है कि पुरानी पेंशन की बहाली करके सरकार अरबों रुपये तत्काल प्राप्त कर सकती है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने पत्र लिखा है कि समूह क से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा पेंशनर्स सभी के लिए एक ही आदेश व्यवहारिक नहीं है। कई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस आदेश से काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने लिखा है कि जनवरी 2020 से जून 2021 के बीच सेवानिवृत्त होने वालेे कर्मचारियों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। उनके फंड तथा पेंशन को स्थायी नुकसान होगा।
अमरनाथ ने पत्र लिखा है कि यदि सरकार को तत्काल पैसे की जरूरत है तो उसे एनपीएस में जमा राशि की तरफ देखना चाहिए। उनका कहना है कि एनपीएस में जमा राशि सरकार के किसी काम की नहीं है। अब यदि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली कर दें तो टीयर-वन के अरबों रुपये सरकार के पास होंगे। सरकार कर्मचारियों का जीपीएफ खाता खुलवाकर एनपीएस में जमा राशि उसमें स्थानांतरित करा सकती है। इससे सरकार अरबों रुपये मिल जाएंगे और तात्कालिक समस्या से निपटा जा सकेगा। इसके अलावा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग की पूरी हो जाएगी। उन्होंने इन तर्कों के साथ डीए फ्रीज करने का आदेश वापस लेने तथा पुरानी पेंशन के बहाली की भी मांग की है।
विज्ञापन

लेखपालों ने मास्क बांटे
लेखपालों ने सोमवार को मजदूरों तथा गरीबों को मास्क वितरित किए। ईंट भट्ठों, बंजारा बस्तियों आदि स्थानों पर मास्क वितरित किए गए। लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार सागर का कहना था कि ग्रामीण इलाके में लोग कम जागरूक हैं। इसके अलावा संसाधन की भी कमी है। इसलिए उन्हें मास्क की अधिक जरूरत है। इसे देखते हुए मास्क वितरण का अभियान शुरू किया गया है। सोमवार को पांच हजार लोगों को मास्क दिए गए। उपाध्यक्ष राकेश यादव, उपमंत्री अवनीश पांडेय कंट्रोल पर राशन के साथ मास्क वितरित किए जाने की भी मांग की। इस दौरान रमेंद्र पटेल, मुकेश वर्मा, अनूप कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें