prayagraj news : कूरियर कर्मचारी को पीटने का सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : prayagraj
मुट्ठीगंज में रहने वाला अभय जीरो रोड जैन धर्मशाला के पास स्थित कूरियर एजेंसी में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उसने कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले पार्थ को स्नैपडील की ओर से भेजा गया पैकेट डिलीवर किया और 1400 रुपये का पेमेंट लेकर चला आया। कुछ देर बाद पार्थ ने उसे फोन किया कि दोनों जूते एक पैर के हैं, जिस पर उसने कंपनी में शिकायत करने की बात कही।
prayagraj news : कूरियर कर्मचारी को पीटने का सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : prayagraj
आरोप है कि शाम को पार्थ अपने छह साथियों संग एजेंसी पहुंचा और उसे पीटना शुरू कर दिया। लात-घूसों से उसे जमकर पीटा जिससे वहां भगदड़ मच गई। शोरगुल पर लोग जुटे तो हमलावर धमकाते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल में पता चला कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें हमलावर मारपीट करते दिख रहे हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि चार नामजद व तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।